फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The householders kept sleeping, took away the goods worth five lakhs

सोते रहेे घरवाले पांच लाख का माल ले गए चोर

Fri, 19 Mar 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
The householders kept sleeping, took away the goods worth five lakhs
कोंच। कस्बे के मोहल्ला जवाहरनगर में गुरुवार की रात चोरों नेे एक घर को निशाना बनाया और तकरीबन पांच लाख के माल पर हाथ साफ कर गए। चोरी गए सामान में तमाम जेवर और डेढ़ लाख की नगदी शामिल हैं। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

रेलवे माल गोदाम के पास रहनेे वाले निसार मूंगफली और मिट्टी के बर्तन बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते हैं। घर में बेटे-बेटी की शादी की तैयारियां चल रहीं हैं। तमाम सामान, जेवर व नकदी घर में रखा था। गुरुवार की रात निसार परिजनों के साथ कमरेे में सो रहा था तभी आधी रात को चोर पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के रास्ते दाखिल हुए। चोरों नेे अलमारी में रखे जेवर और डेेढ लाख की नगदी समेटी और निकल गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह कमरे की हालत देख निसार ने पुलिस को सूचना दी। सागर चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। निसार ने बताया है कि बेटी रूबी की शादी 7 जून और बेटे सद्दाम की शादी 9 जून की है। चोर दो जोड़ी झुमकी, एक हार, तोड़ियां तीन जोड़ी, बिछिया, चार अंगूठियां जनाना और चार मर्दाना, मंगलसूत्र, नथ, बेंदी, झूमर तथा डेेढ लाख नगदी चोर लेे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सालों से मिट्टी के बर्तन और मूंगफली बीेच बेच कर बड़ी मेहनत से अखबारों और कपड़ों के नीचे पैसों को रखकर इकठ्ठा की गई रकम चोरी हो जाने से पूरे परिवार का रो-रोकर हाल खराब है। निसार बताते हैं कि अपने बेटा और बेटी की शादी के लिए काफी चिंतित हैं और लंबे समय सेे शादियों की तैयारी में लगा है। उसने पैसे जोड़ जोड़ कर धीरे-धीरे जेवर बनवाकर इकठ्ठा किए थे। शादी के कारण ही उसने अपने घर की छत नहीं डलवाई थी। इस घटना ने उसे और उसके परिवार को बर्बाद कर के रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed