{"_id":"573ca71e4f1c1b5b26ac829c","slug":"the-heat-was-murderous-lu-claimed-two-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हुई गर्मी, लू ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हुई गर्मी, लू ने ली दो की जान
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 18 May 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप के कारण युवतियां कुछ यूं निकली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दिन पर दिन बढ़ रही गर्मी बुधवार को जानलेवा हो गई। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया। इसके चलते चली लू की चपेट में आने से वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्धा की पहचान नहीं हो सकी है। लगातार एक हफ्ते से तापमान में बढ़ोत्तरी जारी है। मंगलवार को जहां
अधिकतम तापमान 46 डिग्री रिकार्ड किया गया था वहीं बुधवार को सारे रिकार्ड तोड़ते हुए तापमान 48 डिग्री के पार हो गया। इससे लोगों को बदन झुलसाती गर्मी का अहसास हुआ। सड़कों पर दिन भर आग बरसी। उधर, लू लगने पर बुधवार को जिला अस्पताल में एक 65 वर्षीय वृद्धा आई थी। दोपहर करीब 12 बजे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अस्पताल के
बरामदे में बेहोश हो गई। लोगों ने उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव की पहचान कराई लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं आटा थाना क्षेत्र के
विज्ञापन
गांव बम्हौरी निवासी हरचान राजपूत (65) बुधवार को अपने जानवर चराने के लिए खेतों में गया था। दोपहर करीब एक बजे उसे लू लगने से उसेे तेज बुखार आ गया। आसपास
जानवर चरा रहे लोगों ने उसे घर पहुंचाया। यहां से परिजन उसे अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर थाना आटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजन लू लगने से मौत होना बता रहे है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।