फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The head of Harsinghpur received the outstanding woman Sarpanch award.

Jalaun News: हरसिंगपुर की प्रधान को मिला धुरंधर महिला सरपंच सम्मान

Thu, 01 Jan 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
The head of Harsinghpur received the outstanding woman Sarpanch award.
फोटो - 01 दिल्ली में सम्मानित होती ग्राम प्रधान बबली देवी। स्वयं
उरई। विकास खंड कुठौंद की ग्राम पंचायत हरसिंगपुर की ग्राम प्रधान बबली देवी को नई दिल्ली स्थित विश्व युवक केंद्र में आयोजित भव्य समारोह में धुरंधर महिला सरपंच सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पंचायत स्तर पर किए गए नवाचार, महिला सशक्तीकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य, ग्राम पंचायत को महिला हितैषी बनाने के प्रयासों तथा शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन


बबली देवी ने बताया कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सरपंच संवाद के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी नई दिल्ली में आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 16 राज्यों से चयनित 46 महिला सरपंचों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिला सरपंचों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतर्गत सभी महिला सरपंचों को संसद भवन का भ्रमण भी कराया गया। बबली देवी ने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक का यह अनुभव अत्यंत रोमांचक और उत्साहवर्धक रहा। इससे महिला सरपंचों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस सम्मान का श्रेय ग्राम पंचायत के सभी ग्रामवासियों, पंचायत एवं ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करने में महिला जनप्रतिनिधियों को अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। महिला शक्ति आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। इसके पहले उन्हें भी उन्हें महिला दिवस पर दिल्ली में सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed