{"_id":"61a518b5cf73950167364396","slug":"the-groom-ran-away-from-the-pavilion-for-dowry-orai-news-knp6667907168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त दहेज की मांग कर दूल्हा मंडप छोड़ भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त दहेज की मांग कर दूल्हा मंडप छोड़ भागा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद (जालौन)। दहेज की मांग को लेकर दूल्हे ने फेरे लेने से मनाकर मंडप छोड़कर भाग गया। इससे शादी वाले घर में अफरातफरी मच गई। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी दूल्हा फेरे लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद दुल्हन ने भी शादी करने से मना कर दिया। पुलिस दोनों के परिजनों को थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक दोनो पक्षों में थाने में पंचायत जारी है।
कुठौंद थानाक्षेत्र के एक गांव में 28 नवंबर को औरैया जिले से बरात आई थी। कन्या पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। जयमाला व कन्यादान होने के बाद फेरे लेने की रस्म शुरू हुई। इसी समय दूल्हे ने अतिरिक्त दहेज की मांग कर फेरे लेने से इंकार कर दिया और मंडप छोड़कर चला गया। कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके परिजनों को काफी मनाया, लेकिन वह फेरे लेने को तैयार नहीं हुआ।
दोपहर बाद तक भी जब मामला नहीं निपटा तो दुल्हन ने भी अपना निर्णय सुनाते हुए शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के मना करने के बाद शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई।