फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The girl students of the school refused to go to school accusing the school staff of exploitation

विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल कर्मचारियों पर शोषण का आरोप लगाते हुए स्कूल जाने से किया मना

Tue, 19 Apr 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
The girl students of the school refused to go to school accusing the school staff of exploitation
जालौन। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गूढ़ा की छात्राओं ने विद्यालय में कार्यरत कर्मचारियों पर शोषण का आरोप लगाया है। अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय कर्मचारियों के शोषण के चलते छात्राएं विद्यालय जाने से इनकार कर रही हैं। अभिभावकों ने मामले की जांच कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गूढ़ा न्यामतपुर में संचालित किया जा रहा है। विद्यालय की कक्षा सात और आठ की छात्राओं रेशमा, संध्या और मोहनी ने मुख्य रसोइया गुड्डी देवी, विद्यालय की कर्मचारियों प्रीति, वंदना, सावित्री पर आरोप लगाया कि ये जबरन झाड़ू, पानी और बर्तन धोने पर मजबूर करती हैं। न करने पर मारपीट करती हैं। वार्डन से शिकायत करने पर छात्राओं को डांट डपट कर चुप करा दिया जाता है।
विज्ञापन

विद्यालय में अवकाश होने के बाद घर पहुंचने पर छात्राओं ने अभिभावकों को अपने साथ विद्यालय में हो रहे व्यवहार की बारे में बताकर दोबारा स्कूल जाने से मना कर दिया। अभिभावक सुरेशचंद्र और ज्ञान सिंह ने बताया कि विद्यालय के कर्मचारियों के गलत बर्ताव के कारण उनकी बेटियां स्कूल जाने से मना कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने जिलाधिकारी से विद्यालय के मामले की गोपनीय जांच कराने की मांग की है। स्कूल की वार्डन साधना निरंजन ने छात्राओं के आरोप को गलत बताया। कहा कि छात्राएं पढ़ाई में रुचि नहीं लेती हैं। स्कूल आने से बचने व बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि उन्हें इस बाबत जानकारी नहीं है। वह पता लगाएंगे, यदि ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed