फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The funeral pyres of brothers thirsty for each other's blood burned together in enmity.

Jalaun News: दुश्मनी में एक-दूसरे के खून के प्यासे भाइयों की चिताएं साथ जलीं

Thu, 23 Apr 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The funeral pyres of brothers thirsty for each other's blood burned together in enmity.
फोटो 36 मृतक कैलाश की फाइल फोटो - फोटो : Samvad
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर में दो भाइयों की खूनी रंजिश का अंत इतना मार्मिक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। जो भाई एक-दूसरे के खून के प्यासे बन चुके थे, उनकी चिताएं मंगलवार देर रात अगल-बगल जलीं तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

सोमवार को खेत में गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान हुए विवाद में पहले छोटे भाई जितेंद्र उर्फ अल्लू ने बड़े भाई कैलाश को गोली मार दी थी। इसके बाद पिता जयनारायण और छोटे भाई गुड्डू ने मिलकर जितेंद्र पर हंसिया और लाठियों से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। मंगलवार देर रात जब दोनों भाइयों के शव गांव पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। अंतिम संस्कार के दौरान जब दोनों की चिताएं पास-पास सजाई गईं और एक साथ अग्नि दी गई, तो वहां मौजूद हर शख्स सन्न रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जिन भाइयों के बीच इतनी दुश्मनी हो गई थी कि एक-दूसरे की जान लेने पर उतर आए, आखिर में उनकी अस्थियां भी अगल-बगल जलती रहीं। यह दृश्य देख हर किसी के मुंह से यही निकला—“जरा सी जिद और गुस्से ने पूरा परिवार उजाड़ दिया।”
परिजनों की चीख-पुकार और मासूम बच्चों का रोना माहौल को और भी दर्दनाक बना रहा था। एक ही परिवार के 11 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते विवाद सुलझ जाता तो शायद यह दिन देखने को नहीं मिलता। अब गांव में हर कोई यही कह रहा है कि गुस्से में लिया गया एक फैसला पूरे परिवार की खुशियां छीन ले गया।

फोटो 36 मृतक कैलाश की फाइल फोटो

फोटो 36 मृतक कैलाश की फाइल फोटो- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed