फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The friend had killed the young man by banging his head against the wall

Jalaun News: दोस्त ने ही की थी युवक का सिर दीवार में भिड़ाकर हत्या

Wed, 16 Oct 2024 02:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 16 Oct 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
The friend had killed the young man by banging his head against the wall
कालपी (जालौन)। युवक की हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर फेंकने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उसके दोस्त ने ही नशे में हुए विवाद के बाद सिर बार-बार दीवार से भिड़ाकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृत युवक मुंबई का निवासी थी। वह कदौरा के गर्रेही में रहकर काम करता था।
कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपुर-हमीरपुर हाईवे स्थित लमसर गांव के पास बने घटोई बाबा स्थान के पास खेत में सोमवार सुबह 25 वर्षीय युवक का कंबल में लिपटा शव झाड़ियों में पड़ा िमिला था। शव पड़ा देख उधर से गुजरे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सहित कोतवाली पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त कराई। युवक की पहचान मुंबई के कल्याण निवासी कृष्णा मिश्रा के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

जानकारी पर पता चला था कि युवक कदौरा थाना क्षेत्र के गर्रेही गांव निवासी अवधेश सिंह के घर पर रह रहा था। रविवार को वह अवधेश के पुत्र प्रशांत उर्फ गुल्लन के साथ देखा गया था। लेकिन घटना के बाद से ही प्रशांत फरार चल रहा था। घटना के खुलासे के लिए एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस को लगाया था। टीम ने रात में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का नशा करता है। कृष्णा उसके घर में नौकर था। लेकिन वह दोस्त की तरह रहता था, रविवार को दोनों ने नशा किया। इसी दौरान कृष्णा ने नशे में सके मुंह पर दो तीन घूंसे मार दिए। विवाद के बाद उसने भी कृष्णा का सिर दो बार दीवार पर जोर से भिड़ा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि मौत हो जाने के बाद उसने कंबल में चारपाई की रस्सी से लपेटकर उसके शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। नशे में होने के चलते वह शव को नाले में नहीं फेंक पाया और वह फरार हो गया था।

एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि हत्यारोपी को टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने नशे में विवाद के बाद हत्या करना कबूल किया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed