फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The forest department demolished the road built for illegal mining, report

Jalaun News: अवैध खनन के लिए बनाए रास्ते को वन विभाग ने कराया ध्वस्त, रिपोर्ट

Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 24 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
The forest department demolished the road built for illegal mining, report
उरई (जालौन)। अवैध खनन के लिए हमीरपुर के मौरंग घाट संचालक ने वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से रास्ता बना लिया था। वन विभाग ने शनिवार को रास्ता ध्वस्त कराकर अवैध खनन करने की रविवार को रिपोर्ट दर्ज करा दी है। डीएफओ ने बताया कि आरोपी अवैध रूप से रास्ता बनाकर राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन

डकोर थाना क्षेत्र के टीकर मौरंग घाट पर हमीरपुर से संचालित इछौरा-जिटकिरी मौरंग खदान के संचालक ने जिले की सीमा में वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से रास्ता बना लिया था। इसके साथ ही वहां से प्रतिदिन अवैध खनन किया जा रहा था। इसके साथ ही कई किसानों की जमीन से भी वाहन निकाले जा रहे थे। इसकी जानकारी किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को वन विभाग की टीम को जानकारी मिली तो टीम ने वहां पहुंचकर रास्ते को ध्वस्त कराकर अवैध खनन करने वाले हमीरपुर के मौरंग घाट संचालक उपेंद्र तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। डीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र की जमीन में ट्रकों द्वारा मौरंग के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया था। जहां बने अवैध रास्ते को ध्वस्त कराया गया है। इसके साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराकर हमीरपुर के खनन अधिकारियों से भी पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed