फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The floods destroyed hundreds of acres of crop

बाढ़ से सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट

Wed, 24 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 24 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
The floods destroyed hundreds of acres of crop
रायड नाले पर चलती नाव। - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी का जलस्तर फिलहाल घटा है। इससे जहां लोगों ने राहत की सांस की है लेकिन, स्थिति अभी भी अच्छी नहीं है। लगातार हो रही भारी वर्षा से सिंधु नदी, क्वारी नदी, पहुज नदी व चम्बल नदी में आयी बाढ़ का पानी छोडे़ जाने से मंगलवार को बढ़ा यमुना नदी का जल स्तर  खतरे का निशान 108 मी.पार कर गया था। इससे महेबा ब्लाक के गांव मगरौल,
विज्ञापन


शेखपुर गुढ़ा, गुढाखास ,मैनूपुर, हीरापुर ,देवकली सहित तमाम गांव पानी से घिर गये। खेतों में खड़ी किसानों की मिर्च, तिली, उर्द, मूंग, बाजरा व ज्वार की फसलें नष्ट हो गयी हैं। इसी तरह कदौरा ब्लाक के गांव रायड़ दिवारा पूरी तरह पानी से घिर गया है। ज्वार, बाजरा तिली, उर्द और मूंग आदि की खडी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गयी हैं। वहीं, जौधर नाला व रायण
विज्ञापन


नाले पर दोंनो जगहों पर बुधवार भी लोगों को निकालने के लिए नाव चलती दिखीं। रायंड गांव किसान लाला निषाद व देवकली के किसान उमाशंकर निषाद का कहना है कि किसानों की
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों का नुकसान होने व गांव पानी से घिरे होने की सूचना के बाद आज तक कोई अधिकारी मौके पर नही आया। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मचारी हरदयाल के अनुसार यमुना नदी का जल स्तर धीरे- धीरे घट रहा है। शाम चार बजे तक खतरे का निशान 108 मी.पर पानी बह रहा था।

प्रार्थना पत्र लेकर टरकाया
ब्लाक महेबा के ग्राम देवकली के किसान व पूर्व प्रधान उमाशंकर निषाद व कीरतपुर के पूर्व प्रधान कढोरे लाल निषाद व रामसिह हीरापुर आदि कई गांव के एक दर्जन किसान बाढ़ से तबाह हुई फसल का बीमा दिलाने के लिए एसडीएम से मिले और प्रार्थना पत्र दिया लेकिन एसडीएम ने प्रार्थना नही लिया और न ही समस्या सुनी। उन्होंने उरई जाने की बात कह कर टरका दिया। किसानों का कहना है कि एसडीएम अभी तक बाढ़ पीडितों से नही मिले। वे रपटे पर जाकर फोटो खिंचवा कर चले आये उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में डीएम से मिलेंगे।

पानी से घिरा गांव
कदौरा ब्लाक के गांव रायड़ दिवारा निवासी किसान लाला निषाद, रामप्रकाश व प्रकाश निषाद का कहना है कि यमुना नदी में आयी बाढ़ से आया वहूरा गांव पानी से घिर गया है तथा मूंग,अरहर,ज्वार बाजरा ,तिली आदि की फसलें नष्ट हो गयी हैं लेकिन, कोई अधिकारी अभी तक मौके पर नहीं आया वहीं, कालपी जाने के लिए रायण नाले पर चल रही नाव का सहारा ले रहे है।


दर्जन भर गांवों का संपर्क टूटा
यमुना नदी में आयी बाढ़ के कारण महेबा ब्लाक के एक दर्जन गॉवों मंगरौल, देवकली शेखपुर, गुढाखास व कदौरा ब्लाक के रायण दिवारा ,गुलौलीं सुरौली,सुरौला आदि कई गांवो का सम्पर्क कालपी से टूट गया है तथा जौधर नाले व रायण नाले पर नाव चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed