{"_id":"c2541e400a812f3a34b3fa0c54af1946","slug":"the-first-stamp-attraction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहला डाक टिकट आकर्षण का केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहला डाक टिकट आकर्षण का केंद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 13 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयानंद वैदिक महाविद्यालय के पुस्तकालय सभागार में अंग्रेजी विभाग और इंटैक
विज्ञापन
केे संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शनी में ऐतिहासिक महत्व के डाक
टिकट दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने। प्रदर्शनी में शौकिया लोगों के डाक
टिकट संग्रह का प्रदर्शन किया गया।
बुधवार को मेडिकल कालेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मेजर डा. रणवीर सिंह ने डाक टिकट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में कालेज के छात्र- छात्राओं, इंटैक केे संयोजक हरिमोहन पुरवार व विभिन्न सदस्यों के डाक टिकट संग्रह का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में 15 अगस्त 1947 को जारी स्वतंत्र भारत केे पहले डाक टिकट, 21
नवंबर व 15 दिसंबर 1947 को तीन डाक टिकटों पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस का मशहूर नारा जयहिंद छपा देख दर्शक रोमांचित हो गए। इसके अलावा उल्टी कहानी कहता भारत का त्रुटिपूर्ण डाक टिकट, चीन का प्रथम सीप डाक टिकट के साथ 1854 में जारी विश्व के प्रथम डाक टिकट पैनी ब्लैक को लोगों ने रुचि लेकर देखा। मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना
करते हुए बच्चों को डाक टिकट संग्रह करने केे लिए प्रेरित किया। इंटैक के अध्यक्ष हरिमोहन पुरवार ने डाक टिकट सुरक्षित रखने व संकलित करने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अवैतनिक मंत्री देवेंद्र कुमार, प्राचार्य तारेश भाटिया, अनिल
श्रीवास्तव, अलका रानी, एमबी चतुर्वेदी, अतुल प्रकाश, नीलम मुकेश, शारदा, मंजू, राजेश, नीता, शीलू, नीरज, राजेश पालीवाल, जयश्री, संध्या पुरवार, रामकिशोर पहारिया, विजय यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।