फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The final stage of the ordeal today

अंतिम चरण की अग्निपरीक्षा आज

Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
The final stage of the ordeal today
ग्राम पंचायत निर्वाचन 2015 में अंतिम चरण के लिए महेवा व कदौरा विकास खंड
विज्ञापन
क्षेत्र में बुधवार को मतदान होगा। दोनों ही क्षेत्रों की 130 ग्राम पंचायतों में प्रधान के 1490 व सदस्य के 1305 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला करने के लिए 242246 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के समय कोई गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए प्रशासन ने तैयारी

पूरी कर ली है। अति संवेदनशील प्लस व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट पूरे समय तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल को भी लगाया गया है।  चौथे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन ने सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं। मतदान के पूर्व गांव की गलियों में फोर्स ने पैदल मार्च कर मतदाताओं को विश्वास दिलाया था। चौथे चरण में 6 जोनल, 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इसके अलावा 15 स्टेटिक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जा

रहे हैं। मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष रहे इसके लिए तीसरी आंख की नजर भी रहेगी। अतिसंवेदनशील प्लस केंद्र पर सीमा सुरक्षा बल भी लगाया जा रहा है। ऐसे केंद्रों पर एक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्य को बगैर किसी व्यवधान के कराने की व्यवस्था की है। चौथे चरण में 130 ग्राम पंचायतें हैं इसमें 213 मतदान केंद्रों पर 391 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इन मतदेय स्थलों पर 242246 वोटर मतदान करेंगे।

महेवा में 7 व कदौरा में 8 स्टेटिक मजिस्ट्रेट
मतदान की निगरानी के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए हैं। इसमें कदौरा के लिए 3 जोनल, 24 सेक्टर और 7 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इमहेवा क्षेत्र के लिए 3 जोनल, 22 सेक्टर व 8 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए है। मतदान के दौरान कोई अराजकता न फैला सके इस पर पैनी नजर रहेगी।
 
391 पीठासीन व 1173 मतदान कर्मी
मतदान के लिए 391 पीठासीन अधिकारी व 1173 मतदान कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा 58 पीठासीन अधिकारियों व 1743 मतदान कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। ये आपात स्थिति में मतदान की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे। महेवा क्षेत्र में 229 पीठासीन व 687 मतदान कर्मी और कदौरा के लिए 162 पीठासीन व 486 मतदान कर्मी लगाए गए हैं।
 
15 अतिसंवेदनशील प्लस व 39 अतिसंवेदनशील केंद्र
गड़बड़ी की आशंका वाले मतदान केंद्रों को तीन श्रेणियों में रखा गया है। प्रशासन की नजर में महेवा क्षेत्र में 7 अति संवेदनशील प्लस केंद्र है। इसके अलावा अतिसंवेदन शील 10 और संवेदनशील 12 मिलाकर कुल 97 मतदान केंद्र है। वहीं

कदौरा क्षेत्र में 8 केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। जहां पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे। यहां पर सीमा सुरक्षा बल के अलावा स्थानीय फोर्स भी रहेगी। इसके अलावा 29 अतिसंवेदनशील, 20 संवेदनशील समेत 116 मतदान केंद्र हैं।

बीएसएफ, पीएसी के साथ स्थानीय फोर्स भी रहेगी
अंतिम चरण में कदौरा व महेवा विकास खंड में मतदान के लिए तगडे़ इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी 650 सिपाही, 200 पीआरडी जवान, 80 दरोगा, 5 सीओ, एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी के अलावा सीमा सुरक्षा बल लगाया गया है। 18 क्लस्टर मोबाइल, पांच थाना मोबाइल, पांच थाना रिजर्व, 13 थाना अतिरिक्त मोबाइल, 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट मोबाइल, 6 जोनल पुलिस अधिकारी, 7 बैरियर,9 क्यूआरटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed