फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The file related to Asha Sangini recruitment was summoned from the nodal officer

Jalaun News: आशा संगिनी भर्ती से जुड़ी फाइल नोडल अधिकारी से तलब की

Wed, 05 Nov 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The file related to Asha Sangini recruitment was summoned from the nodal officer
उरई। आशा संगिनी की भर्ती से जुड़ी फाइल कार्यवाहक सीएमओ डॉ. डीके भिटौरिया ने तलब की है। 17 आशा संगिनी की आननफानन हुई भर्ती पर सवाल उठ रहे थे। आरोप है कि तत्कालीन सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने जाते-जाते यह भर्ती करा दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएमओ डॉ. भिटौरिया ने कहा कि जिस वक्त यह भर्ती हुई थी, उस वक्त वह कानपुर देहात में विभागीय विजिट पर थे। उन्हें भर्ती संबंधी जानकारी नहीं है। वह नोडल अधिकारी डॉ. एपी वर्मा से भर्ती संबंधी फाइल मंगाकर देखते हैं, अगर गड़बड़ी मिलती है निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन




चार साल से अधिक समय तक जिले में जमे रहे सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा के कार्यकाल में दवा व सामग्री की खरीद, वाहनों के अनुबंध, निर्माण, भर्ती, तैनाती आदि की शिकायतें होती रही थीं। इसके बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। उनके ट्रांसफर के बाद शिकायतें शुरू हो गईं हैं। सीएमओ डॉ.भिटौरिया का कहना है कि जो भी शिकायतें आएंगी तो उनकी जांच कराई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ डॉक्टरों की शिकायतें मिली हैं कि वह ड्यूटी पर नहीं पहुंच रहे हैं और उनका वेतन निकलता रहा। ऐसे डॉक्टरों के बारे में संबंधित सीएचसी, पीएचसी के प्रभारी से वार्ता करेंगे। कुछ पीएचसी में सालों से चिकित्सक जमे हैं। ऐसे चिकित्सकों की भी जानकारी लेकर नियमानुसार उनका भी स्थान परिवर्तन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वैसे तो वह जिले के लिए नए नहीं हैं। फिलहाल जिला क्षय रोग अधिकारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब शासन की मंशा के अनुसार काम किया जाएगा। कोशिश होगी कि छोटी हो या बड़ी स्वास्थ्य इकाई, सभी में समान रूप से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिले। स्टाफ समय से ड्यूटी पर पहुंचे। इसके लिए निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुधारेंगे। निजी अस्पतालों के मानकों की भी जांच होगी।








डॉ.जगजीवन राम बने नेत्र अस्पताल के प्रभारी



उरई। जिला अस्पताल और नेत्र अस्पताल की ओटी में मिल रही शिकायतों के लिए पूर्व सीएमएस डॉ. जगजीवन राम को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. एके पांडेय को भी लगाया गया है। यह दोनों चिकित्सक नेत्र अस्पताल के साथ जिला अस्पताल की ओटी की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिकायत और समस्याओं का समाधान करेंगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि डॉ. जगजीवन राम को नेत्र अस्पताल का प्रभारी बनाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed