फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The farmer who went to guard the farm committed suicide by hanging himself

Jalaun News: खेत पर रखवाली करने गए किसान ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 30 May 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
The farmer who went to guard the farm committed suicide by hanging himself
पहाड़गांव। खेत की रखवाली करने गए किसान ने खेत पर लगे बबूल के पेड़ से पेंट के कपड़े से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब ग्रामीणों ने किसान का शव फंदे से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। कैलिया थाना क्षेत्र के फुलैला गांव निवासी किसान बुद्ध सिंह (40) ने सोमवार रात खेत में लगे पेड़ से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि खेत में जाने से पहले उनका घर पर ही पत्नी से विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गए थे। इसी के चलते उन्होंने फंदा बनाकर जान दे दी। (संवाद)
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव फंदा पर लटका मिला
उरई। नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी के फंदे से मंगलवार की रात लटका मिला। सुबह परिजनों ने फंदे से शव को लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर दहेज न मिलने पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी नूर मोहम्मद की 21 वर्षीय पुत्री शबीना का निकाह एक दिसंबर 2022 को शहर कोतवाली क्षेत्र के रामकुंड निवासी अरमान के साथ हुआ था। मंगलवार को उसका शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। शबीना के चाचा शान मोहम्मद ने बताया उनकी भतीजी का निकाह सम्मेलन से हुआ था। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने एक लाख रुपये व अन्य सामान उसके ससुरालियों को दिया था। लेकिन इसके बाद भी दहेज के लिए वह उसे परेशान कर रहे थे। जिससे वह परेशान थी। 27 मई को जब वह उसके ससुराल गया तो उसने बताया था कि ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करते हैं, साथ ही उसकी मारपीट करते हैं। शहर कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article