{"_id":"6ae1026f090704dd570c86d3","slug":"raids-conducted-at-two-utensil-shops-on-suspicion-of-cable-theft-three-people-taken-into-custody-orai-news-c-224-1-ori1005-151711-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: केबल चोरी के शक में दो बर्तन दुकानों पर छापेमारी, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: केबल चोरी के शक में दो बर्तन दुकानों पर छापेमारी, तीन हिरासत में
विज्ञापन
कालपी। रेलवे के केबल चोरी कर कबाड़ में बेचने के मामले में आरपीएफ ने मंगलवार को टरननगंज बाजार स्थित दो बर्तन भंडार में छापेमारी की। टीम को रेलवे का कोई सामान नहीं मिला, लेकिन दुकानों की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
कुछ दिनों से कालपी रेलवे स्टेशन से तांबे के केबल चोरी हो रहे थे। इसी के बाद आरपीएफ ने संदिग्ध नाबालिगों से पूछताछ की थी। आरपीएफ प्रभारी रामबाबू शुक्ल ने बताया कि चोरी की शिकायतों के आधार पर जांच की जा रही है। बर्तन व्यापारियों से भी पूछताछ की जा रही है कि कहीं चोरी का माल तो नहीं खरीदा गया। ऐसा साबित होने पर रेल संपत्ति अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
नाबालिगों से पूछताछ में कानूनी प्रक्रिया का पालन करना जरूरी है। सूत्रों के अनुसार, आशंका है कि रेलवे परिसर में अंधेरे और सुरक्षा की कमी का फायदा उठाकर केबल काटे जाते थे और तांबा निकालकर बेचा जाता था। हालांकि, अभी तक चोरी के केबल बरामद नहीं हुए हैं। आरपीएफ ने फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया है।