{"_id":"6ae102497500a137be0f254a","slug":"demand-for-action-against-those-obstructing-road-construction-orai-news-c-224-1-ori1005-151712-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सड़क निर्माण में बाधा पहुंचो वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सड़क निर्माण में बाधा पहुंचो वालों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
माधौगढ़। ऊमरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित तिवारी मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य बंद होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मोहल्ले के लोगों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम अभिनव कुमार यादव को शिकायती पत्र सौंपा।
उन्होंने सड़क निर्माण कार्य रुकवाने वाले लोगों के खिलाफ जांच कराकर निर्माण कार्य दोबारा शुरू कराने की मांग की। ऊमरी के तिवारी मोहल्ला निवासी दिनेश, प्रियांशु, अखिलेश, गंगासागर, सुदामा, मुनेश, शीतल, संतोष तिवारी, कुलदीप, अखिलेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि विधायक मूलचंद निरंजन के प्रयास से मुख्यमंत्री त्वरित सड़क योजना के तहत मलखान सिंह के घर से बंबा तक पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब एक करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से 1100 मीटर लंबी पक्की सड़क बनाई जा रही है।
ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण का विरोध किए जाने के कारण काम बंद हो गया है। इससे मोहल्लावासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खेतों तक पहुंचने के लिए समस्या खड़ी हो गई है।एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच एसओ रामपुरा पीके कुरील को सौंप दी है।