फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The farmer died on fire

किसान ने आग लगाकर जान दी

Thu, 06 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 06 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
The farmer died on fire
क‌िसान की मौत

उरई (जालौन)। खरीफ की फसल खराब होने से निराश 55 वर्षीय किसान ने घर में केरोसिन डालकर आग लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान प्रतिनिधि मंतोष चौहान ने बताया कि पहले ही किसान की फसल ठीक नहीं हुई थी। उस पर से दो दिन से पानी बरसने से उसकी तिल की फसल खराब हो गई। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन

 
शहर कोतवाली के गांव बोहदपुरा निवासी किसान रतीराम के पास करीब पांच बीघा जमीन है। इसमें उसने तिल की फसल बोई थी। मौसम की मार के चलते पहले ही उसकी फसल ठीक नहीं हुई थी। उस पर बुधवार व गुरुवार की सुबह तेज बारिश से उसकी पूरी फसल भीग गई। इससे वह परेशान हो गया और सुबह करीब 11 बजे उसने अपने घर के कमरे में अपने को बंद कर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर दरोगा एहसान उल्ला गांव पहुंचे।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed