फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The family members caught the lover who had come to meet his girlfriend and got him married.

Jalaun News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पकड़कर परिजनों ने कराई शादी

Mon, 06 Oct 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The family members caught the lover who had come to meet his girlfriend and got him married.
फोटो - 02 मंदिर में शादी होने के बाद जयमाला डाले खड़े परिजन। ग्रामीण - फोटो : mathura
आटा (उरई)। परासन गांव के मजरा सुनहेटा में शनिवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक तो उसके परिजनों ने पकड़ लिया। रविवार की सुबह परिजनों ने दोनों की मंदिर में शादी करवा दी। शादी समारोह में कई ग्रामीण मौजूद रहे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के बारहरा गांव निवासी असेंद्र का आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की रात करीब दो बजे वह प्रेमिका से मिलने सुनहेटा गांव पहुंच गया। दोनों आपस में बातचीत कर ही रहे थे कि अचानक युवती के चाचा ने उन्हें देख लिया। युवती ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन शोर सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए और युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

कुछ ग्रामीणों ने युवक से मारपीट भी की, लेकिन जब युवती उसके पक्ष में खड़ी हो गई तो माहौल शांत हो गया। रातभर की बातचीत के बाद रविवार सुबह दोनों परिवारों को बुलाया गया। दोनों पक्षों की सहमति बनने के बाद शादी का निर्णय लिया गया। इसके बाद गांव के शिव मंदिर में मंडप सजाकर विधि विधान से शादी कराई गई। सात फेरे लेकर दोनों एक-दूसरे के हो गए। परिजनों ने बेटी की विदाई भी की। ग्राम प्रधान देशराज ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से शादी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed