फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The encroachment was removed after the court took cognizance

Jalaun News: कोर्ट ने लिया संज्ञान तो हटाया गया अतिक्रमण

Wed, 09 Aug 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 09 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The encroachment was removed after the court took cognizance
कोंच। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन ने कैंपस के बाहर पसरे अतिक्रमण और गंदगी पर स्वत: संज्ञान लेकर आदेश दिया। तब सक्रिय हुए पालिका प्रशासन ने बुलडोजर से अतिक्रमण और गंदगी साफ कराई।
विज्ञापन

बता दें कि उरई रोड पर स्थित न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन परिसर के बाहर अतिक्रमण था, इससे गंदगी ने भी वहां अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया था। इस मसले पर कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर पालिका प्रशासन को आदेशित किया, जिस पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर मौर्य की देखरेख में परिसर और मुख्य गेट पर बुलडोजर गरजा और सफाई कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन, राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार यादव भी मौजूद रहे। ईओ ने बताया कि इस संबंध में एक पत्र न्यायालय कोर्ट से आया था। जिस का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। क्योंकि इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी तथा साफ-सफाई न हो पाने से गंदगी फैल रही थी। मच्छरों के आदि पनपने से बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed