फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The elders share the joys and sorrows of old age

वृद्धाश्रम पहुंच बांटे बुजुर्गों के सुख-दुख

Mon, 01 Mar 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
The elders share the joys and sorrows of old age
उरई। दयानंद वैदिक कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिन की शुरुआत चारों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने-अपने निर्धारित मलिन बस्तियों में प्रेरणात्मक कार्य से प्रारंभ करके हुई।
विज्ञापन

प्रेरणात्मक कार्य के प्रारंभ में प्रथम एवं चतुर्थ इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी रावत व डॉ. सुरेंद्र यादव छात्र एवं छात्रा स्वयंसेवकों के साथ राठ रोड स्थित वृद्धा आश्रम में समाजसेवी रोहित विनायक के साथ पहुंचकर बुजुर्गों का हालचाल जाना। साथ ही उनके जीवन के अनुभव को साझा किया। आपस में सुख-दुख को बांटा। बुजुर्गों के संस्मरण को जानकर कई स्वयंसेवक भावुक भी हुए। इसी तरह द्वितीय एवं तृतीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीता गुप्ता व डॉ सुरेंद्र मोहन ने छात्राओं के साथ कांशीराम कॉलोनी एवं घनश्याम बस्ती के मलिन बस्तियों में पहुंचकर लोगों के समक्ष साफ-सफाई कर स्वच्छता का उदाहरण प्रस्तुत किया। इसके अलावा मतदाता जागरुकता के लिए रैलियां निकाली। इस दौरान दीनदयाल, गोकुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कोंच के अनुसार, एनएसएस के विशेष शिविर में पांचवें दिन अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय की स्वयंसेवक छात्राओं द्वारा चयनित ग्राम चचेंड़ा में स्वच्छता सफाई व श्रमदान रैली निकाली गई। छात्राओं ने गांव के सभी लोगों को श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया और गांव में तालाब व हैंडपंप के पास की साफ-सफाई की। महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेंद्र दुबे ने छात्राओं को श्रमदान और स्वच्छता के महत्व के बारेे में बताया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. नौशाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय में भी एनएसएस शिविर में जीवन में योग शिक्षा का महत्व विषयक गोष्ठी मेें हुई। इसमें गौरवी, कामिनी, मनीषा, विकास, मोहिनी, उमाशंकर, मनोज आदि छात्र छात्राओं नेे अपनेे विचारों मेें योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरताज खान, डॉ. मनोज, अशीष आदि रहे। लल्ला सिंह महाविद्यालय बरहा में दहेज प्रथा को लेकर गोष्ठी हुई। इसमें सुधा बरसैया, ऋषभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed