{"_id":"6a5fc85567859ea2c60b595a","slug":"the-elderly-man-committed-suicide-by-hanging-himself-orai-news-c-224-1-ori1005-147095-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वृद्ध ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बे के मोहल्ला उत्तरीय मालवीय नगर में देर रात वृद्ध ने छप्पर में साफी बांधकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने छप्पर के नीचे शव को लटका देख चीख-पुकार मच गई। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरीय मालवीय नगर निवासी रामस्वरूप वर्मा (60) भतीजे जितेंद्र वर्मा के साथ रहते थे। वह चितौरा बस स्टैंड पर अंडे की ठेली लगाकर जीवनयापन करते थे। सोमवार रात वह ठेली से घर लौटे और शराब के नशे में खाना खाने के बाद छप्पर के नीचे सो गए। भतीजा जितेंद्र व उसकी पत्नी सन्नो कमरे में सोने चले गए। देर रात रामस्वरूप ने छप्पर में साफी बांधकर फंदा लगा लिया। मंगलवार सुबह जब परिजनों ने फंदे से लटका देख कोहराम मच गया।
शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि वृद्ध अविवाहित थे और शराब के लती थे। आत्मघाती कदम उठाने के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।