फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The effect of the shutdown, returned to the people wandering unnecessarily

बंद का रहा असर, बेवजह घूम रहे लोगों को लौटाया

Mon, 20 Jul 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The effect of the shutdown, returned to the people wandering unnecessarily
दमकल कर्मी कालपी कोतवाली में सैनिटाइजर करते - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए प्रदेश सरकार की दो दिन की संपूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को शहर का बाजार तो बंद रहा पर गलियों में शटर गिराकर कुछ दुकानदार काम करते रहे। सड़कों पर जरूरी काम से ही इक्का दुक्का लोग नजर आए। जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी शहर के चौराहों सहित सभी मोहल्लों में गश्त करते नजर आए। बेवजह घूम रहे लोगों को हिदायत देकर घर जाने को कहा गया।
विज्ञापन

कोरोना जैसी महामारी का फैलाव रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को दो दिवसीय संपूर्ण बंदी का निर्णय लिया गया है। बंद के दूसरे दिन रविवार को बंदी का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शहर में भ्रमण करते नजर आए। शहर के जिला परिषद, शहीद भगत सिंह चौराहा, आंबेडकर चौराहे, घंटाघर चौराहा, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन रोड समेत सभी प्रमुख मार्गो और चौराहों पर पुलिस दिखाई दी। जगह जगह बैरिकेडिंग भी की गई थी।
विज्ञापन

वहीं शहर के रामनगर, राजेंद्रनगर, बघौरा, बजरिया, गोपालगंज, राठ रोड, स्टेशन रोड सहित पूरे बाजार की दुकानें बंद रही। जहां दुकानें खुलने की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानों को बंद कराया। बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की और उन्हें घर जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी को किया सैनिटाइज
कालपी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एसपी डा. सतीश कुमार के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की ओर से सरकारी गैर सरकारी स्थानों, भवनों आदि विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया गया। रविवार को कालपी कोतवाली परिसर को भी सैनिटाइज किया गया। कोतवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए अभियान चल रहा है। इसी के तहत विभिन्न स्थानों को सैनिटाइज किया गया।

बाजार बंद, पसरा रहा सन्नाटा
जालौन। 55 घंटे की संपूर्ण बंदी में दूसरे दिन रविवार को भी नगर का समस्त बाजार बंद रहा। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित बंदी का पालन कराने के लिए सड़कों पर घूमते नजर आए। नगर के बाजार एवं मुहल्लों में भ्रमण कर उन्होंने लोगों से घरों में पर ही रहने की अपील की। सड़कों पर बिना मास्क पहने निकले लोगों को फटकार लगाते हुए उनके काम के बारे में पूछा गया। अनावश्यक रूप से टहल रहे लोगों को वापस घरों की ओर लौटाया गया।

शहर में सैनिटाइजर करते पालिका कर्मी

शहर में सैनिटाइजर करते पालिका कर्मी- फोटो : ORAI

शहर के माहिल तालाब स्थित बाजार बंद

शहर के माहिल तालाब स्थित बाजार बंद- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed