फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The dye-infused Deaf Children

रंगों से सराबोर हुए मूक बधिर बच्चे

Mon, 21 Mar 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 21 Mar 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
The dye-infused Deaf Children
अर्चना महेश्वरी विद्यालय में बच्चों के साथ होली खेलतीं इनर व्हील संस्था की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शहर के विद्यालयों में सोमवार को होली की धूम रही। इस मौके पर इनरव्हील कल्याणी संस्था द्वारा झांसी रोड स्थित अर्चना महेश्वरी स्कूल में होली समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के स्थानीय छात्र-छात्राओं के अलावा अंध विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए और उन्होंने अन्य बच्चों के साथ खूब होली खेली। संस्था की महिलाओं ने भी अंध विद्यालय के
विज्ञापन


बच्चों की हौसलाअफजाई की और उन्हें अहसास कराया कि वह समाज से अलग नहीं बल्कि सब उनके साथ हैं। इस आयोजन में शामिल होकर मूकबधिर व दृष्टिबाधित बच्चे भी बड़े प्रसन्न नजर आए। सामाजिक संस्था इनरव्हील कल्याणी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मूक बधिर व दृष्टिबाधित बच्चों में भी होली का उल्लास पैदा करना था। इसके लिए
विज्ञापन


अर्चना महेश्वरी विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंध विद्यालय के बच्चे भी शामिल हुए। दोनों स्कूलों के बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी मनाई। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की हौसलाअफजाई कर उन्हें होली त्यौहार का महत्व बताना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्वेता शर्मा ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह होली हम सभी के जीवन में रंग बिरंगी खुशियां लेकर आए ऐसी कामना के साथ बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ रंग खेला गया। बच्चों को यह संदेश भी दिया कि वह सभी गिले शिकवे भुलाकर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं।

घुमंतू-हसंतू क्लब का होली मिलन 25 को
स्वयंसेवी संस्था घुमंतू-हसंतू क्लब कालपी के तत्वावधान में 25 मार्च को यमुना नदी के किनारे होली मिलन समारोह व मेले की तैयारियां की गईं हैं। संस्था के अध्यक्ष जय खत्री ने बताया कि किले घाट में होली की दूज पर यमुना नदी के तट में आतिशबाजी प्रतियोगिता होगी। साथ ही स्कूली बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। होरियारों केे द्वारा होली केे

कार्यक्रम होंगे। स्वस्थ बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि त्योहार पर बांकेबिहारी मंदिर जीर्णोद्धार का प्रोग्राम भी होगा। समारोह में पर्यावरण विद संजय सिंह,


राजेश पुरवार, गबदे हलवाई को सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय नगर में होली मेला धमाका के लिए कपिल मोटर्स, खत्री गारमेंट, राजेश पुरवार, श्रीप्रकाश पुरवार केे प्रतिष्ठानों को पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed