फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The driver was beaten up and looted the cash and the car

चालक को पीट कर नगदी व गाड़ी लूटी

Mon, 07 Oct 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
The driver was beaten up and looted the cash and the car
लूटी गई गाड़ी का ड्राइवर अनिल - फोटो : ORAI
कोंच। कोंच से कार किराए पर लेकर गए बदमाशों ने कन्नौज जिले के गुरसरायगंज के पास तमंचा लगाकर पहले चालक को पीटा और फिर मोबाइल व नगदी लूटकर गाड़ी लेकर भाग निकले। चालक ने पहले गुरसहायगंज की पुलिस को मामले की जानकारी दी पर वहां की पुलिस ने गाड़ी कोंच की बताकर पल्ला झाड़ लिया। तब उसने कोंच आकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इंस्पेक्टर ललितेश नारायण का कहना है कि घटना उनके यहां की नहीं है, फिर भी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अनिल पुत्र पुरुषोत्तमदास निवासी गोखलेनगर कोंच ने बताया कि वह पेशे से चालक है और अंशुल कुशवाहा पुत्र जगदीश कुशवाहा निवासी तिलकनगर कोंच की एक्सयूवी गाड़ी चलाता है। अनिल के मुताबिक दो दिन पहले एक अनजान व्यक्ति ने उसकी गाड़ी बरेली के लिए बुक की और पेशगी में दो सौ रुपये दिए। 6 अक्तूबर की शाम चार बजे पार्टी ने उसकी गाड़ी सुभाष नगर स्थित केदारनाथ दूरवार मेमोरियल स्कूल के पास मंगाई और उसमें दो लोग सवार होकर साथ निकले।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय के सामने स्थित पेट्रोल पंप से 3500 रुपये का डीजल भराकर वाया जालौन-औरैया-तिर्वा जाकर गुरसहायगंज के पास कनपटी पर बदमाशों ने तमंचा लगाकर पहले पीटा और जेब में पड़ी नगदी व मोबाइल छीनकर गाड़ी से नीचे फेंक कर भाग गए। किसी तरह ड्राइवर दो किमी पैदल चल कर किसी तरह 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने उसे थाने ले जाने के बजाए किराए के लिए करीब 400 रुपये दिए और चलता कर दिया। ड्राइवर अनिल ने कोच कोतवाली पुलिस से बदमाशों को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पूर्व मंदिर पर टेका बदमाशों ने मत्था
कोंच। गाड़ी लूट की घटना से पूर्व बदमाशों ने देवी मां से मनौती भी मनाई। उन्होंने दिबियापुर के पास एक देवी मंदिर पर गाड़ी रुकवाई और वहां मत्था टेक कर प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने अनिल को भी प्रसाद खिलाया। हालांकि ड्राइवर ने पूछा भी कि यहां बीच में गाड़ी रुकवाने का क्या मतलब है तो बदमाशों ने कहा कि कभी कभार तो मैया के दर्शनों का मौका मिलता है।

चालक की हत्या करने का इरादा था
कोंच। यह ड्राइवर का सौभाग्य ही है कि वह जिंदा लौट कर घर तक पहुंच गया क्योंकि जब बदमाशों ने तमंचा अड़ा कर उसकी मारपीट शुरू की तो उनमें से एक बोला कि जान से मार दो। तब ड्राइवर अनिल उनके सामने गिड़गिड़ाने लगा और अपने बाल बच्चों का हवाला देकर उनसे जान बख्शने की गुहार लगाई। इस तरह जान की भीख मांगने पर उन बदमाशों ने अधमरा करके उसे गाड़ी से नीचे फेंक दिया और गाड़ी लेकर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed