फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The doctor filed a complaint against the district panchayat member.

Jalaun News: डॉक्टर ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ तहरीर दी

Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The doctor filed a complaint against the district panchayat member.
उरई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार शाम जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह सेंगर व इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. समर विजय के बीच हुआ विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। जिला पंचायत सदस्य साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और युवक के पोस्टमार्टम कागजों पर हस्ताक्षर को लेकर उनसे अभद्रता करते हुए अपशब्द कह डाले।
विज्ञापन

घटना के समय कई मरीज इलाज के लिए खड़े थे और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन सत्ताधारी दल से जुड़ाव के कारण किसी ने उन्हें रोक नहीं पाया। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चिकित्सक अपनी सीट छोड़कर निकलने की कोशिश कर रहे थे, जबकि जिला पंचायत सदस्य उनके सामने खड़े होकर अपशब्द बोलते रहे। घटना के बाद चिकित्सक व स्टाफ ने कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी। घटना से दहशत में आए चिकित्सक और कर्मचारी थोड़ी देर के लिए काम छोड़कर बाहर खड़े हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर प्रभारी सीएमएस डॉ. विनय अग्रवाल, पूर्व सीएमएस डॉ. अविनेश बनौधा और सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों और कर्मचारियों को समझाया और कहा कि इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं हों, जबकि चिकित्सकों और स्टाफ ने भी स्पष्ट किया कि वे लगातार मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीओ राजीव कुमार शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि डॉक्टर जो आरोप लगा रहे हैं वह निराधार हैं। मैंने बस बातचीत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed