{"_id":"f66bd18a2da0de715f67e236fa91f328","slug":"the-district-will-stage-the-cricket-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
जनपद में खेल के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं छिपी हैं जिन्हें एक प्लेटफार्म
विज्ञापन
की जरूरत है। इनको एक मंच देने के लिए विजय विक्रम मेमोरियल समाजवादी
क्रिकेट मेला का आयोजन 23 जनवरी से किया जा रहा है। इसमें जिले के उन
खिलाड़ियों के लिए मौका रहेगा जो क्रिकेट में आगे तक जाना चाहते हैं। यह
जानकारी मेला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष सयुस व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि
सुरेंद्र मौखरी ने दी।
पत्रकारों को उन्होंने बताया कि जनपद के ही आरिश आलम यूपी में धमाल मचाए हुए है। रणजी खेलकर वह जिले का गौरव बढ़ा रहा है। इसी प्रकार जिले में कई प्रतिभाएं हैं जिन्हें प्लेटफार्म नहीं मिल पा रहा है। इनके लिए ही राजकीय इंटर कालेज के मैदान में 23 जनवरी से विजय विक्रम मेमोरियल समाजवादी क्रिकेट मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले व
बुंदेलखंड के जिलों की 32 टीमें भाग लेंगी। बताया कि मैच 12 ओवरों का होगा। इसमें विजेता टीम को 21000 रुपये और उप विजेता को 15000 रुपये दिए जाएंगे। पांच हजार रुपये बेस्ट गेंदबाज और बेस्ट बल्लेबाज को दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। मेला में सूबे की सरकार की ओर से युवाओं बेरोजगारों , छात्रों गरीबों के लिए संचालित योजनाओं के
प्रचार प्रसार का भी इंतजाम किया जाएगा। होर्डिंग बैनर लगाए जाएंगे जिसमें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। जय हिंद क्रिकेट बोर्ड को संचालन समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान शफीकुर्रहमान कश्फी, शफीक, बाबू भाई, नवीन विश्वकर्मा, हिमांशु ठाकुर, आनंद ठाकुर, विक्की, राहुल पिरौना आदि मौजूद रहे।