फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The dilapidated road of At-Kotra will be repaired with 33 crores

Jalaun News: 33 करोड़ से बनेगी एट-कोटरा की बदहाल सड़क

Wed, 05 Feb 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 05 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated road of At-Kotra will be repaired with 33 crores
गड्ढों में तब्दील हुई एट से कोटरा जाने वाली सड़क।  - फोटो : संवाद
उरई। एट कोटरा मार्ग से करीब दो साल से गड्ढों में होकर गुजर रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। इस सड़क को बनाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। यह सड़क 33 करोड़ की लागत से बनेगी। बजट आते ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बजट न होने की वजह से इस सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। सड़क के बनने से करीब एक लाख की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

एट से कोटरा को जोड़ने वाली 14.4 किलोमीटर सड़क करीब दो साल से बदहाल पड़ी है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे यहां से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मार्ग से पचोखरा ऐंधा, पुर, कुरकुरु, विनोरा, खदानी, भड़ेरिया, सहित कोटरा कस्बा व एट कस्बा के लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है।
विज्ञापन

लेकिन सड़क खराब होने से इन लोगों को गर्मी के समय सड़क पर गड्ढों से उड़ती धूल की वजह से टिमरों होते हुए कोटरा आना पड़ता था। लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने शासन को 33.71 करोड़ का प्रस्ताव भेजा था। अब शासन ने बजट को मंजूरी दे दी है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। सड़क बनने से करीब एक-एक लाख की आबादी को इसका सीधा लाभ मिलेगा। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुनील कुमार ने कहा कि एट कोटरा मार्ग को शासन ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार ओवरलोड वाहनों की वजह से खराब हो गई थी सड़क
उरई। एट से कोटरा जाने वाली सड़क करीब छह साल पहले बनी थी। लेकिन लगातार घाटों से जा रहे ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों की वजह से सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई थी। हालत यह थी कि बरसात के समय में सड़क दिखती ही नहीं थी। गड्ढों में पानी भर जाने से लोगों ने इस सड़क से निकलना बंद कर दिया था। कई बार लोगों ने इस सड़क को बनवाने के लिए ज्ञापन जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को दिए। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लेकिन अब प्रशासन ने इस सड़क की सुध ले ली है।


एट से कोटरा जाने के लिए होती सबसे अधिक परेशानी
बिनौरा निवासी राहुल द्विवेदी ने बताया कि सड़क करीब दो वर्ष से खराब पड़ी है। कोटरा या एट जाने के लिए आधे घंटे के रास्ते में डेढ़ घंटे का समय लगता था। अब सड़क बन जाएगी, तो रास्ता आसान होगा। पचोखरा गांव निवासी अनूप कुमार ने बताया कि बरसात के समय में यहां सबसे ज्यादा परेशानी होती है। सड़क में कीचड़ ही कीचड़ हो जाता है। इससे करीब बीस किलोमीटर का चक्कर लगाकर कोटरा पहुंचना पड़ता है। सड़क बन जाएगी तो क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed