फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The death of the farmer to complain in Tehsil Day

तहसील दिवस में शिकायत करने आए किसान की मौत

Tue, 06 Sep 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 06 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
The death of the farmer to complain in Tehsil Day
crying
पिछले चार वर्षोें से सरकारी नलकूप की नाली लीक होने से खेत में हो रहे जलभराव और फसलों के खराब होने की शिकायत कई बार करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। इससे लगातार तनाव में चल रहे किसान की मंगलवार को तहसील दिवस के दौरान मौत हो गई। वह लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा था। तभी उसे दिल का दौरा पड़ गया और
विज्ञापन


वह गिर गया। अफसर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डकोर थाना के गांव बंधौली निवासी गंगा प्रसाद (75) पुत्र वंशीधर तिवारी के  खेत के पास सरकारी नलकूप है। इससे निकली पाइप लाइन फटी होने के कारण उसकी फसल हर साल खराब हो जाती है। इसको लेकर वह परेशान रहने लगा। कई मर्तबा वह इसकी शिकायत
विज्ञापन


तहसील दिवस में की लेकिन नतीजा सिफर रहा। किसान मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अपने पुत्र मानिकचंद तिवारी के साथ बाइक से उरई आया व तहसील दिवस में फिर से शिकायत करने के लिए लाइन में लग गया। तभी उसे बेचैनी हुई और दिल का दौरा पड़ गया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इससे तहसील कार्यालय में अफरा तफरी मच गई। एसडीएम संजय
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमार, सीओ जंगबहादुर, कोतवाल मौके पर पहुंचे व उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि किसान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। उन्हाेंने बताया कि किसान ने कब शिकायत की है और क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed