फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The cultural program will join Padma Shah Baba Urs

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जुड़ेगा पदम शाह बाबा उर्स

Wed, 13 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 13 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
The cultural program will join Padma Shah Baba Urs
पत्रकारों से वार्ता करते दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैदर अली खां - फोटो : अमर उजाला
प्रत्येक वर्ष उरई के अंबेडकर चौराहे पर होने वाला पदम शाह बाबा का उर्स ऐतिहासिक कार्यक्रम है। इसे और बुलंदियों पर ले जाने के लिए उर्स को सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम में जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यह बात दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य व सपा के प्रदेश सचिव हैदर अलीर खां ने बुधवार को अंबेडकर चौराहे पर पदम
विज्ञापन


शाह बाबा की मजार पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। अजमेर शरीफ जा रहे हैदर अली खां ने उरई में पदम शाह बाबा की मजार पर मत्था टेका। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं व मांगों से रूबरू हुए। इसके बाद पत्रकारों से कहा कि पदम शाह दरगाह हिंदू-मुस्लिम एकता की प्रतीक है। हर साल मजार पर होने वाला उर्स
विज्ञापन


ऐतिहासिक है। इसे सरकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आजम खां ने मुस्लिम व दलितों के हाथ में कलम थमा दी है और उन्हें
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए उनका विरोध हो रहा है। इस मौके पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष आरिफ कादरी, मुूमताज रहमानी, बच्चू महाराज, इबादत अली, मुन्ना, छोटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed