फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The culprit in Tantrik's murder gets 30 years' imprisonment

Jalaun News: तांत्रिक की हत्या में दोषी को 30 साल की सजा

Fri, 09 Aug 2024 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The culprit in Tantrik's murder gets 30 years' imprisonment
आरोपी की मां को अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से पूर्व में उम्रकैद की सजा हो चुकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। तांत्रिक की हत्या में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने दोषी को 30 साल की सजा सुनाई और 12 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। अर्थदंड अदा न करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी संतो देवी ने 19 जनवरी 2017 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 5 नवंबर 2016 को उसके पति अमृतलाल का शव शहर कोतवाली क्षेत्र में एक कुएं में कंगाल के रूप में मिला था। उसके कपड़े और हाथों में पहने कंगन से शिनाख्त कर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के दौरान मोहल्ले के ही जितेंद्र राजपूत और उसकी मां के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में विवेचना कर कोर्ट चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में जितेंद्र राजपूत की मां को अपर सत्र न्यायाधीश की कोर्ट से पूर्व में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। वहीं, जितेंद्र के मामले में अलग से सुनाई चल रही थी। गुरुवार को सुनवाई पूरी हुई। जिसमें दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद पॉक्सो एक्ट कोर्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद कमर में आरोपी जितेंद्र राजपूत को हत्या व सबूत मिटाने में दोषी पाते हुए सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed