फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The couple was beaten up and robbed on the strength of the real

असलहे के बल पर दंपति को पीटकर लूटा

Fri, 05 Mar 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The couple was beaten up and robbed on the strength of the real
घटनास्थल पर मौजूद दंपत्ति - फोटो : ORAI
रामपुरा (जालौन)। बाइक से जा रहे दंपति को पल्सर सवार तीन लुटेरों ने तमंचा दिखाकर लूट लिया। पति-पत्नी के साथ उन्होंने मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दंपति से लुटेरों का हुलिया पूछकर घेराबंदी की लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इटावा जनपद के बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव निवासी पप्पू शुक्रवार की दोपहर एक बजे पत्नी रश्मि व बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल मौरखी जिला भिंड जा रहे थे। जब उनकी बाइक रामपुरा थाना क्षेत्र के सिद्धपुरा स्थित पावर हाउस के पास पहुंची तभी एक पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से पहुंच गए। पप्पू के मुताबिक, बाइक सवार दो युवक हाथों में तमंचा लिए हुए थे और उन्होंने चलती बाइक से उनकी बाइक की चाबी निकालकर उन्हें रोक लिया। बदमाश जेवर मांगने लगे जब दंपति ने मना किया तो लुटेरे एक वर्षीय पुत्र को लेकर कुछ दूर तक गए और फिर वापस आकर महिला की कानों की झुमकी झपट्टा मारकर तोड़ ली।
विज्ञापन

दंपति ने बताया कि लुटेरे मंगलसूत्र, एक ओम, तीन अगूंठी लेकर भाग गए। झुमकी खींचने से महिला के कान भी लहूलुहान हो गया। इसके बाद लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित दंपति ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति से पूछताछ की और बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed