फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The constable who went to serve the notice was beaten up and his uniform was torn

Jalaun News: नोटिस तामील कराने गए सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Tue, 22 Oct 2024 03:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 22 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
The constable who went to serve the notice was beaten up and his uniform was torn
कालपी। नोटिस तामील कराने गए पुलिस के सिपाही के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। जब उसने थाने चलने के लिए कहा तो आरोपियों ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली की ज्ञान भारती पुलिस चौकी में तैनात सिपाही विपिन पाल रविवार को होमगार्ड गोविंदराम के साथ निवाड़ी गांव में नोटिस तामील कराने गए थे। वहां मौजूद गुलशन ने अपने भाई विनोद से हस्ताक्षर करने के लिए कहा। उसके इन्कार करने पर दोनों में विवाद होने लगा। आरोप लगाया कि इसी बीच गुलशन की पत्नी व पिता रघुनाथ भी आ गए।
विज्ञापन

जब सिपाही ने गुलशन से चौकी चलने की बात कही तो उसने मना कर दिया। जब उसे लाने लगे तो गुलशन, वंदना और रघुनाथ ने सिपाही के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। इस दौरान उसकी वर्दी भी फट गई। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने गुलशन सहित तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ एके सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed