{"_id":"6af75b677d47f6245d0d0c38","slug":"young-man-dies-in-laws-accuse-him-of-poisoning-orai-news-c-224-1-ori1005-152452-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक की मौत, ससुरालीजनों ने लगाया जहर देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक की मौत, ससुरालीजनों ने लगाया जहर देने का आरोप
विज्ञापन
फोटो - 22 मृतक वीरेंद्र सिंह की फाइल फोटो।
कालपी। संपत्ति में हिस्से और बेटी की पढ़ाई के खर्च को लेकर परिवार में हुए विवाद के बाद एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की पत्नी के मायके पक्ष ने उसके पिता, भाई और परिवार की एक महिला पर मारपीट कर जबरन जहर खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के डौडियापुर गांव निवासी अजय सिंह ने शुक्रवार को कालपी कोतवाली में शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन अंजली सिंह की शादी सरसेला गांव निवासी कल्लू सिंह के बेटे विनोद सिंह (40) के साथ हुई थी। विनोद अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए पिता से आर्थिक मदद मांग रहे थे। साथ ही संपत्ति में हिस्सा देने की मांग को लेकर भी परिवार में विवाद चल रहा था।
अजय सिंह का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे विनोद के पिता कल्लू सिंह, भाई वीरेंद्र सिंह उर्फ फद्दे और परिवार की एक महिला ने उनके साथ मारपीट की और जबरन जहर खिला दिया। जानकारी मिलने पर वह बहन के साथ विनोद को उपचार के लिए उरई ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं विनोद के भाई व अन्य परिजनों का कहना है कि वह कई दिनों से शराब पीकर विवाद कर रहा था, कुछ दिन पहले जुए में रुपये हार जाने के बाद मोबाइल भी गिरवी रख दिया था, इसके बाद और रुपयों की घर में मांग कर विवाद कर रहा था। इसी के चलते उसने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद विनोद ने गांव के बाहर खुद जहर पदार्थ का सेवन किया था। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।