फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The condition of years old drinking water line is bad, muddy water is reaching homes

Jalaun News: वर्षों पुरानी पेयजल लाइन की हालत खस्ता, घरों में पहुंच रहा मटमैला पानी

Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
The condition of years old drinking water line is bad, muddy water is reaching homes
सिरसाकलार। करीब 25 वर्ष से भी ज्यादा पुरानी हो चुकीं पेयजल लाइनों की वजह से क्षेत्र की करीब आठ हजार की आबादी पेयजल की समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन

उनके घरों में लगी टंकियों में मटमैला पानी आ रहा है। यह पीने योग्य नहीं है। इस वजह से बाहर से पानी लेने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है।
सिरसाकलार में आंबेडकर मोहल्ला, मिश्रा मोहल्ला, लहार रोड, यादव मोहल्ला, सरकारी अस्पताल के निकट बस्ती, नई बस्ती, संकट मोचन मोहल्ला व सहकारी बैंक मोहल्ला आदि में करीब एक हजार से ज्यादा घर हैं। आबादी सात से आठ हजार बताई जाती है। जलसंस्थान के भी करीब एक हजार पेयजल कनेक्शन हैं, लेकिन यहां करीब तीन दशक से पेयजल लाइनों को बदला नहीं गया है। पुरानी और कमजोर हो चुकीं पेयजल लाइनें अक्सर टूटती हैं, चोक होने की वजह से संकट बढ़ जाता है।

लहार रोड पर टूटी पेयजल लाइन को ठीक करने के बाद भी कई घरों में पानी रुक-रुक कर पहुंच रहा, जहां पानी आ भी रहा है वहां इतना मटमैला है जो पीया नहीं जा सकता। यहां के रहने वाले राम कुमार मिश्रा और जितेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि पाइपलाइन बदलने के लिए कई बार कहा गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी साफ न आने से दूर इलाकों से भरकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जेई आलोक कुमार ने बताया कि लाइन ठीक कराई जा रही है। नमामि गंगे के तहत लाइनों को बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed