{"_id":"62c1e5396591ef312b26e3b2","slug":"the-clerks-beat-the-peon-and-his-wife-for-refusing-to-drink-alcohol-orai-news-knp7056830146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर लिपिकों ने चपरासी व उसकी पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से मना करने पर लिपिकों ने चपरासी व उसकी पत्नी को पीटा
विज्ञापन
कोतवाली में बैठा पीड़ित स्टेनली
- फोटो : ORAI
उरई। कार्यालय में शराब पीने से मना करने पर लिपिकों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसकी पत्नी को पीट दिया। शोरशराबा और हंगामा होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लिपिकों को पकड़ लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिंचाई विभाग के बेतवा नहर प्रखंड प्रथम के कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्टेनली मैथ्यूज ने बताया लिपिक भूपेंद्र सिंह और श्याम सिंह शनिवार की रात कार्यालय में ही बैठकर शराब पी रहे थे।
उसने कार्यालय में शराब पीने से मना किया तो दोनों लिपिक भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कार्यालय में ही बने आवास में रह रही उसकी पत्नी बचाने पहुंची तो उसको भी पीट दिया।
विज्ञापन
इसकी सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस दोनों लिपिकों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों ने तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है।