फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The city will be developed with Rs 1.29 billion, 250 roads will be built

Jalaun News: 1.29 अरब रुपये से होगा शहर का विकास, 250 सड़कें बनेंगी

Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The city will be developed with Rs 1.29 billion, 250 roads will be built
उरई। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शनिवार को कई प्रस्ताव पास हुए। वित्तीय वर्ष में 1.29 अरब रुपये से शहर का विकास होगा। शहर के अंदर करीब 250 सड़कें बनाई जाएंगी। पालिका का सुंदरीकरण होगा। हर वार्ड में 15 से 20 लाइट लगाई जाएंगी। नालियों की टूट फूट और पुलियों की भी मरम्मत होगी। वाटर कूलर लगाए जाने के साथ ही हैंडपंप सही किए जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को नगर पालिका की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष गिरिजा चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा मौजूद रहे। ईओ राम अचल कुरील ने वित्तीय वर्ष की आय- व्यय की जानकारी बैठक में रखी। इसके बाद बैठक शुरू हुई। इसमें सभासद राजू मछली और ईओ में नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा कि ईओ मनमानी पर उतारू हैं। चार महीने से कोई बैठक नहीं की गई।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप था कि ईओ अभद्रता करते हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। चार महीने बाद बोर्ड बैठक हुई। बिना किसी कारण के दो बार बैठक निरस्त कर दी गई है। कोई जानकारी नहीं दी जाती है। इसको लेकर जमकर ईओ और सभासदों में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने कहा कि वह अध्यक्ष के कहने पर बैठक करते हैं। किसी सभासद के कहने पर बैठक नहीं की जाएगी। वार्ड नंबर चार के सभासद उपेंद्र यादव ने कहा कि चुर्खी रोड पर कूड़े में आग लगा दी गई, जिससे किसानों की फसल जल गई। इस पर कूड़ा घर शहर के बाहर कराने का प्रस्ताव पास हुआ। सभी सभासदों ने अपनी मांगे रखीं।
बैठक में बताया गया कि पिछले साल राज्य और पालिका की आय 1.30 अरब रुपये हुई, जिसको शहर के विकास अन्य कामों में खर्च किया गया। पालिका ने जो योजनाएं बनाईं हैं। इसमें इस साल करीब 1.29 अरब रुपये खर्च होंगे। इसको सर्वसम्मति से पास किया गया।। इसमें सामान खरीद से लेकर सभी निर्माण कार्य होंगे।


बहिष्कार के बाद बोर्ड बैठक में शामिल हुए सभासद
बोर्ड बैठक का 11 सभासदों ने बहिष्कार किया। उन्होंने भष्ट्राचार का आरोप लगाया कि जेसीबी चली नहीं और भुगतान हो गया। कई काम हुए नहीं उनका भी पैसा निकल गया। बहिष्कार के बाद कुछ सभासद बोर्ड बैठक में शामिल हो गए और हस्ताक्षर कर दिए। जो चर्चा का विषय रहा कि सामने विरोध पीठ पीछे सभी साथ हैं। बहिष्कार में पुष्पादेवी, विमलादेवी, जितेंद्र कुमार, मनजीत कौर, मुबीना, आरती, अजय निरंजन, ज्योति, शायना, विपिन, मिथलैश राठौर ने शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed