फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The ceremony honored the outstanding

समारोह में सम्मानित हुए मेधावी

Sun, 22 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 22 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
The ceremony honored the outstanding
ओम सेवा संस्थान की ओर से पिछले दिनों आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
विज्ञापन
केे विजेता छात्र, छात्राओं को रविवार को आयोजित समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  अंबेडकर चौराहा स्थित संस्थान के कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता केे विजेता सूर्यांश मिश्रा, अर्पित श्रीवास्तव, पारस नारायन सक्सेना,

अनुज गुप्ता, सोनिका जैन, चेतन गुप्ता, विकास तिवारी, अशोक प्रजापति, अंकित सोनी, वैशाली वर्मा, शिवांगी तिवारी, स्नेहा प्रजापति, दीपक सिंह आदि को पुरस्कृत किया गया। इनको मोबाइल फोन, क्रिकेट किट, वीडियो गेम, कलर टीवी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम केे मुख्य अतिथि समाजसेवी विकास श्रीवास्तव बाबा ने पुरस्कार बांटे। इस

मौके पर कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं होते रहनी चाहिए। इससे छात्र, छात्राओं को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी मदद मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डा. आशाराम ने कहा कि जो प्रतियोगी विजयी हुए हैं, वह तारीफ के काबिल हैं। जो प्रतियोगी इसमें पीछे रह गए, वह भी मेहनत करें। आने वाले समय में अपना हुनर दिखाएं। इस मौके पर

सिद्धराम दास महाराज, अवधेश यादव, विनोद विश्वकर्मा, सुनील कुमार, प्रवीण तिवारी, अभिषेक पांडे, आशीष विश्वकर्मा, शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

इन्हें भी किया गया सम्मानित
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य के लिए कढ़ोरेलाल यादव, रक्तदाता डा. ममता स्वर्णकार, नाथूराम निगम, दंत चिकित्सक आरएस यादव, डा. मुकेश दीक्षित, इं. अजय इटौरिया, सुभाष चंद्र शाक्य, भास्कर अवस्थी, ओमप्रकाश सोनी, युसूफ इश्तियाक एडवोकेट, शिवचरन राठौर, किशोर पुजारी, अखिलेश तिवारी आदि समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed