{"_id":"65c68d25e1d5ecabc507852a","slug":"the-campaign-to-provide-medicines-to-427-lakh-people-will-start-from-today-orai-news-c-224-1-ori1004-110629-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 4.27 लाख लोगों को दवा खिलाने का अभियान आज से होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 4.27 लाख लोगों को दवा खिलाने का अभियान आज से होगा शुरू
विज्ञापन
उरई। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के तीन ब्लॉकों में अभियान 10 फरवरी से शुरू होगा। इसमें चार लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन की दवा खिलाई जाएगी। तीनों ब्लॉकों में जनप्रतिनिधि इसका शुभारंभ करेंगे।
शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सीएमओ ने कहा कि जिले के रामपुरा, माधौगढ़ व बाबई (महेबा) ब्लॉक में अभियान चलेगा। इसमें एक साल से अधिक आयु के लोगों को एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाई जाएगी। रामपुरा ब्लॉक में 1,21,581 लोगों को दवा खिलाने के लिए 94 टीमें लगाई गईं हैं। माधौगढ़ ब्लॉक में 1,59,855 लोगों को दवा खिलाने के लिए 124 टीमें, बाबई (महेबा) ब्लॉक में 1,46,000 लोगों को दवा खिलाने के लिए 113 टीमें लगाई गईं हैं। अभियान में कुल 4,27,436 लोगों को दवा खिलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, न्यू पीएचसी, पीएचसी और सीएचसी व मेडिकल कॉलेज में दवा खिलाने के लिए बूथ दिवस आयोजित होगा। जो 28 फरवरी तक चलेगा। इसके अलावा सोमवार से घर-घर जाकर दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए आशा व आंगनबाड़ी की कुल 331 टीमें लगाई गईं हैं। एक टीम को रोजाना कम से कम 25 घरों में जाकर 120 से 125 लोगों को दवा खिलानी है। टीमों को निर्देशित किया गया है कि एक साल से छोटे बच्चों, गर्भवती और गंभीर मरीजों को छोड़कर सभी को अपने सामने ही दवा खिलाई जानी है।
विज्ञापन
एसीएमओ व नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसीएमओ डॉ. अरविंद भूषण, डब्लूएचओ के जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. राहुल ने बताया कि अभियान की रोजाना निगरानी होगी। हाथीपांव जैसी बीमारी से बचाव के लिए दवा सेवन जरूर करें। डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. अन्विता मिश्रा, बायोलॉजिस्ट भावना वर्मा व पीसीआई के प्रतिनिधि सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।