फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bullion trader disappeared after locking his shop, customers were upset

Jalaun News: दुकान में ताला डालकर सराफा व्यापारी गायब, ग्राहक परेशान

Sun, 02 Jun 2024 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
The bullion trader disappeared after locking his shop, customers were upset
जालौन। सोने के जेवर सही कराने के लिए और नए जेवरात बनवाने के लिए दो लाख रुपये जमा करने के बाद से सराफा व्यापारी गायब है। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालमभट्ट निवासी राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके घर के पास ही एक ज्वैलर्स की दुकान है। 10 अप्रैल को उन्होंने दुकान संचालक को एक सोने की जंजीर, दो अंगूठियां सही कराने के लिए दी थीं। इसके अलावा उन्हें सोने की चूड़ी व माथे की बेंदी बनवानी थी।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने सराफा व्यापारी को एक लाख नब्बे हजार रुपये जमा किए थे। व्यापारी ने सभी चीजें 15 मई तक देने का वादा किया था। जब वह 15 मई को दुकान पर पहुुंचे तो उन्होंने दस दिन का समय और मांगा। साथ ही 25 मई को जेवरात देने का वादा किया। इसके बाद 25 मई को जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान बंद मिली और मोबाइल भी स्विच ऑफ है। तबसे बराबर जानकारी करने के बाद भी उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed