फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bridge over Gohani drain will be ready in six months, there will be relief from traffic jam

Jalaun News: छह माह में तैयार हो जाएगा गोहानी नाले पर पुल, मिलेगी जाम से राहत

Sun, 16 Mar 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 16 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The bridge over Gohani drain will be ready in six months, there will be relief from traffic jam
उरई। अंग्रेजों के जमाने में गोहानी नाले पर बनाया गया पुल ध्वस्त कर दिया गया है। यह पुल जर्जर हो गया था और संकरा भी था, इस वजह से जाम लगता था। अब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जा रहा है। इसे छह माह में तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। पुल की चौड़ाई अब 12 फीट हो जाएगी। इससे करीब एक लाख की आबादी को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के कोंच रोड स्थित सुहाग महल के पास गोहानी नाले पर ब्रिटिश शासन काल में पुल बनाया गया था। अब यह पुल जर्जर हो गया था। इसके बावजूद पुल से वाहनों का आवागमन हो रहा था। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शासन से नया पुल बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट मांगा था, जो पास हो गया है। बजट जारी होते ही 28 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पुल के निर्माण के लिए छह महीने का समय मिला है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए जल्दी से ही पुल को बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पुल अभी छह मीटर चौड़ा था। अब इसे 12 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कई सालों से की जा रही थी पुल बनाने की मांग
जर्जर पुल के निर्माण की मांग क्षेत्रीय लोग कई वर्षों से कर रहे थे। बरसात के मौसम में लोगों को इस पुल से गुजरने में खतरा बना रहता था। साथ ही पुल की चौड़ाई कम होने के चलते कोंच बस स्टैंड से आने वाले व बाजार से कोंच रोड पर जाने वाले वाहन पुल पर फंस जाते थे। अब चौड़ाई अधिक होने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

--
कोठी छोटी होने से बाढ़ जैसे हो जाते थे हालात
शहर में गोहानी नाले पर बने पुल को जब बनाया गया था, तब यहां की आबादी बहुत कम थी। इस पर इसकी कोठी भी छोटी बना दी गई। बरसात के मौसम में जैसे ही पानी आता था, पूरा पानी एक साथ बहाव के साथ नहीं निकल पाता था और पुल में ही इकट्ठा हो जाता था। इससे आसपास के मोहल्लों में बाढ़ जैसे हालत बन जाते थे। लोगों का कहना है कि अब नया पुल बन जाने से लोगों को इस समस्या से भी राहत मिल जाएगी।
चौड़ाई बढ़ने पर समस्याओं से मिलेगी निजात

शहर निवासी प्रशांत तिवारी ने बताया कि गोहानी नाले के पुल की हालत खराब हो गई थी। अब अगर इसकी चौड़ाई में इजाफा किया जा रहा है तो लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। आवागन में परेशानी नहीं होगी।
शहर के पाठकपुरा निवासी पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुल की कोठी छोटी होने से बरसात के मौसम में पानी नहीं निकल पाता था। इससे मोहल्ले में बाढ़ के हालात बन जाते थे। नया पुल बन जाने से लोगों को परेशानी नहीं होगी।



---पुल के लिए बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही पुल को बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। इससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। - नंद किशोर, एई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed