फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of the missing youth was found hanging from a tree.

Jalaun News: लापता युवक का शाव पेड़ से लटका मिला

Tue, 21 Jul 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The body of the missing youth was found hanging from a tree.
फोटो - 01 मृतक रवि सिंह उर्फ ओम की फाइल फोटो
माधौगढ़। अहमदाबाद से चाचा के घर आषाढ़ की पूजा में शामिल होने आया 19 वर्षीय युवक रविवार शाम लापता हो गया। देर रात उसका शव रामहेतपुरा गांव के पास पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर निवासी रवि सिंह उर्फ ओम (20) अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह शनिवार को चाचा मंगल सिंह के यहां आषाढ़ की पूजा में शामिल होने के लिए माधौगढ़ आया था। रविवार शाम वह घर से निकला, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

रामहेतपुरा गांव के पास पेड़ से उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चाचा मंगल सिंह ने बताया कि रवि के माता-पिता और भाई का पहले ही निधन हो चुका है। वह अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता था और पूजा में शामिल होने के लिए घर आया था। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed