{"_id":"692610a012e17af929057927","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-nine-days-was-found-hanging-from-a-tree-in-the-forest-orai-news-c-224-1-ori1005-137325-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: नौ दिन से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: नौ दिन से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
फोटो - 03 मृतक मनीष की फाइल फोटो।
उरई। नौ दिन से लापता युवक का शव गांव के पास स्थित जंगल में लगे पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में पत्नी से विवाद होने के बाद युवक घर से निकल आया था। पुलिस जांच में जुटी है।
कोटरा थाना क्षेत्र के बरसार गांव निवासी मनीष (40) का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर स्थित जंगल में बबूल के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। लोगों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 16 नवंबर को शराब के नशे में घर पहुंचा था, तभी पत्नी से उसका विवाद हो गया था। इस पर वह बिना बताए ही घर से निकल गया था। परिजनों ने बताया कि वह अक्सर निकल जाता था, इसलिए उन्होंने खोजने के बाद पुलिस को जानकारी नहीं दी। उसके लौट आने का इंतजार कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि उसकी शादी बीस वर्ष पहले हो गई थी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।