फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man who had gone to put up religious pamphlets was found.

Jalaun News: सत्संग के पम्फलेट लगाने गए युवक का शव पड़ा मिला

Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to put up religious pamphlets was found.
कुठौंद। थाना क्षेत्र के शंकरपुर क्षेत्र में स्थित यमुना नदी किनारे युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। बताया कि युवक सत्संग के पम्फलेट लगाने निकला था। आशंका जताई जा रही है कि सर्दी लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव निवासी राजू (40) मजदूरी करता था। वह अक्सर दूसरे राज्यों में भी मजदूरी करने चलता जाता था। कुछ दिन पहले घर से मजदूरी करने की बात कहकर निकल गया था। परिजनों ने बताया कि उसका फोन आया था कि वह आगरा में होने वाले सत्संग के पम्फलेट लगा रहा है। सोमवार को उसका शव कुठौंद थाना क्षेत्र के शंकरपुर क्षेत्र में स्थित यमुना नदी किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

लोगों ने शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने उसके पेंट के जेब से पड़े आधार कार्ड से उसकी जानकारी परिजनों को दी। बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। थाना प्रभारी अजय पाठक ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था और वह घर से कई-कई दिन गायब रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed