फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a young man who drowned in Yamuna while bathing was found

Jalaun News: नहाते समय यमुना में डूबे युवक का शव मिला

Mon, 05 Aug 2024 03:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who drowned in Yamuna while bathing was found
कालपी। नहाते समय यमुना नदी में डूबे युवक का शव रविवार को रेलवे पुल के पास मिल गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महमूदपुरा निवासी दशरथ (40) राममिस्त्री था। शनिवार को वह यमुना नदी के पीला घाट में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से वह पानी डूब गया था। जानकारी पर पुलिस व परिजन पहुंचे थे और युवक की तलाश शुरू कर दी थी। फिर रात हो जाने की वजह से तलाश बंद कर दी गई थी। रविवार सुबह टीम ने फिर से युवक की तलाश की तो उसका शव रेलवे पुल के पास मिल गया।परिजनों ने बताया कि वह इकलौता घर का कमाने वाला था। उसकी तीन बेटियां हैं। उसकी मौत से पत्नी जूली, बेटियों व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मृतक के परिवार को राहत दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed