{"_id":"69a48fa7a8f9d3a5a4024f11","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-at-his-brothers-friends-house-orai-news-c-224-1-ori1005-141107-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भाई के दोस्त के घर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भाई के दोस्त के घर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
फोटो - 02 मृतक सौरभ कुमार की फाइल फोटो।
उरई। भाई के दोस्त की बाइक देने गए युवक का शव दोस्त के कमरे में बेल्ट से लटका मिला। युवक के भाई ने दोस्त व उसके साथियों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कोतवाली क्षेत्र के तुलसी नगर निवासी नीरज दोस्त दीपक की बाइक ले आया था। शनिवार की शाम नीरज ने भाई सौरभ कुमार (20) को बाइक दीपक के घर पहुंचाने को कहा। सौरभ बाइक लेकर शांति नगर पहुंचा और दीपक को बाइक दी। कुछ देर बाद सौरभ का शव बगल के कमरे में हुक से बेल्ट के फंदे पर लटका मिला। दीपक ने शव देखकर नीरज और पुलिस को सूचना दी। सौरभ बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। नीरज ने बताया कि उसकी सौरभ से दोपहर तीन बजे तक बात हुई थी।
नीरज ने आरोप लगाया है कि दीपक ने साथियों के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की है। युवक की मौत से परिजनों में गहरा कोहराम मच गया है। कोतवाल हरिशंकर चंद्र ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की जानकारी नहीं है।