फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a two-year-old innocent was found in a water-filled pit in the plot

Jalaun News: दो वर्षीय मासूम का शव प्लाट के पानी भरे गड्ढे में मिला

Sat, 09 Aug 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The body of a two-year-old innocent was found in a water-filled pit in the plot
उरई। उमरारखेरा में शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम खेलते-खेलते प्लाट के पास पहुंच गई। वह वहां पानी भरे गड्ढे में गिर गई। खोजते हुए मां आई तो बच्ची को गड्ढे में डूबा पाया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला उमरारखेरा में दर्शन सिंह किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है। शुक्रवार की दोपहर उसकी दो वर्षीय पुत्री पलक घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के पास प्लाट में बने गड्ढे में गिर गई। कुछ देर बाद उसकी मां उसे खोजते हुए गड्ढे के पास पहुंची तो पलक गड्ढे पड़ी थी। इस पर उसने अन्य लोगों को जानकारी देकर उसे गड्ढे से निकाला और मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव लेकर घर चले गए। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि परिजनों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed