फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The body of a soldier on leave was found in a field

Jalaun News: छुट्टी पर गए सिपाही का शव खेत में मिला

Thu, 27 Mar 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a soldier on leave was found in a field
जालौन। चार दिन पहले छुट्टी पीआरवी में तैनात सिपाही का शव खेत में पड़ा मिला। वह चार दिन पहले छुट्टी लेकर अपने घर गया था। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र के डैडिया गांव निवासी तेजवीर सिंह उर्फ तेजा (32) जालौन कोतवाली में 112 की पीआरबी में तैनात था। वह पत्नी व एक बच्चे के साथ जालौन के लौना रोड पर किराये के कमरे में रहता था। 21 मार्च को चार दिन ही छुट्टी पर वह परिवार के साथ घर गया था। बुधवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा मिला। इसकी जानकारी जालौन पुलिस को उसके परिजनों ने दी। बताया कि तेजवीर कोंच कोतवाली में तैनात था। 11 जून 2024 को उसको जालौन भेजा गया था, जहां पर उसकी ड्यूटी 112 पीआरवी में लगी थी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि आरक्षी के मौत के कारण की सही जानकारी नहीं मिल सकी है। उसकी बुधवार को वापसी होनी थी। परिजनों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed