फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The bike stuck in the truck in the accident, the truck and bike burned with spark

हादसे में ट्रक में फंसकर घिसटती रही बाइक, चिंगारी से ट्रक व बाइक जली

Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
The bike stuck in the truck in the accident, the truck and bike burned with spark
एट हाईवे जला हुआ ट्रक व बाइक - फोटो : ORAI
एट। ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं बाइक ट्रक में फंस गई और घिसटती चली गई जिससे चिंगारी निकलने पर बाइक व ट्रक में आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर दमकल ने आग पर काबू पाया। वहीं हादसे में घायल युवक हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सिर में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित सोमई बाईपास के पास मुरारी पटेल (30) पुत्र ध्यानेंद्र पटेल निवासी सोमई अपने खेत से काम कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। जिससे युवक गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं बाइक ट्रक में फंसकर लगभग 20 मीटर तक घिसटती चली गई। उससे निकली चिंगारी से ट्रक व बाइक में आग लग गई।
विज्ञापन

जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल गाड़ियां बुलाकर आग बुझाई और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। हादसे की वजह से लगभग एक घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रक हटवाया, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो पाया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed