{"_id":"57166d3c4f1c1bb73e8b4609","slug":"the-bike-fell-into-the-pit-child-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक गड्ढे में गिरी, बच्ची की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक गड्ढे में गिरी, बच्ची की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 19 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल
- फोटो : भव्य नरेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधा दर्जन लोगों को बैठाकर ले जा रहे युवक की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में पांच साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। ग्राम हरीपुरा निवासी मुनेश कुमार सोमवार की रात साढ़े आठ बजे
अपनी पत्नी बंदना देवी, भाई भरत सिंह, पुत्र खिल्लन, बॉबी तथा पुत्री चिंकी के साथ बाइक से औरैया की ओर जा रहा था। तभी मड़ोरी श्रमदान के पास वह अपनी बाइक पर संतुलन खो बैठा और उसकी बाइक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इसमें उसकी पांच वर्षीय बेटी चिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें राहगीरों की
सूचना पर समाजवादी एंबुलेंस सेवा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में दो घायल
शहर कोतवाली के काेंच रोड पर ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मुहल्ला नया पटेलनगर निवासी हिमांशु (17) पुत्र संतोष अपने साथी अनिरुद्ध (18) के साथ बाइक से बाजार आ रहे थे। जब उनकी बाइक कोंच रोड स्थित बाईपास पर पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप सेे घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।