{"_id":"69e526d7796bc347170aab67","slug":"the-balcony-of-a-house-under-construction-collapsed-and-three-labourers-including-a-father-and-son-were-injured-orai-news-c-224-1-ori1005-143189-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा पिता-पुत्र समेत तीन मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा पिता-पुत्र समेत तीन मजदूर घायल
विज्ञापन
उरई। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बंगरा में शनिवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक गिरने से पिता-पुत्र समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी संतोष शाक्य के मकान का लिंटर मशीन से डाला जा रहा था। इसी दौरान अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ गए। हादसे में गोहन थाना क्षेत्र के गांव कुरसेंडा निवासी रामप्रकाश (60), उनका पुत्र संजीव (31) व बेटू (24) मलबे के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है।