फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   thagi,crime news,orai

प्रशिक्षु सिपाही को ब्लेकमेल कर 36 हजार ठगे

Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
thagi,crime news,orai
उरई। प्रशिक्षु आरक्षी की फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर उसके मोबाइल पर भेजकर उसे ब्लैकमेल किया। रुपये की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। तब आरक्षी ने 36 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर सिपाही ने उरई कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आगरा जनपद के बिलासगंज थाना जनगदीशपुर निवासी अजीत सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह वर्ष 2021 बैच का प्रशिक्षु आरक्षी और वर्तमान में पुलिस लाइन उरई में प्रशिक्षण ले रहा है। 31 मार्च 2022 को अंकिता रानी के नाम से उसके सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उक्त आईडी से उसके फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर उसे भेजकर ब्लेकमेल किया और फोन कर रुपयों की मांग की। न देने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। जिस पर उसने 36 हजार रुपये भेज दिए। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी, धमकी, डीआईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed